अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रों ने जीते तीन गोल्ड मेडल

लखनऊ, 19 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज द्वितीय कैम्पस के मेधावी छात्रों देवांग वर्मा, मोहम्मद यूसुफ एवं जहरा फातिमा ने अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी ओलम्पियाड में तीन गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। ओलम्पियाड का आयोजन हिन्दी ओलम्पियाड फाउण्डेशन, नई दिल्ली के तत्वावधान में किया गया। ओलम्पियाड में कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग कर हिन्दी ज्ञान का प्रदर्शन किया, जिसमें सी.एम.एस. के इन प्रतिभाशाली छात्रों ने अपने शानदार प्रदर्शन से साबित कर दिया कि आज के युग में सफल होने के लिए देश के प्रत्येक छात्र को अपनी मातृभाषा एवं राष्ट्रभाषा का उत्कृष्ट ज्ञान होना आवश्यक है, । प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. छात्रों के हिन्दी ज्ञान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इन होनहार छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके। इसी की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।

News Reporter
error: Content is protected !!