![ग्राम प्रधानों के अधिकारों के लिए लड़ेगा लड़ाई अखिल भारतीय प्रधान संघ](https://namamibharat.com/wp-content/uploads/2018/08/akhil-bhartiye-pradhan-sangh-balrampur-795x385.jpg)
कन्हैया लाल यादव/ बलरामपुर अखिल भारतीय प्रधान संघ के प्रदेश प्रवक्ता सुनील लाठर ने बैठक में प्रधानों को उनके अधिकारों और दायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर संगठित होकर अपने अधिकारों की मांग को लेकर राज्य स्तरीय सम्मेलन में प्रतिभाग कर सफल बनाने की अपील की।
ग्राम प्रधानों को संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देते हुए अखिल भारतीय प्रधान संघ के प्रदेश प्रवक्ता सुनील लाठर ने अखिल भारतीय प्रधान संघ की बैठक को संबोधित करते हुए। कहा कि अधिकारी नहीं चाहते कि प्रधान अपने अधिकारों के बारे में जागरूक हो सके ।जागरूक और शिक्षित होने पर उनके अधिकारों का दुरुपयोग अधिकारी नहीं कर सकेंगे इन्हें संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई स्वयं लड़नी होगी। श्री दत्त गंज व उत्तरौला ब्लॉक मुख्यालयों पर अखिल भारतीय प्रधान संगठन द्वारा आयोजित बैठक संपन्न हुई, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश प्रवक्ता सुनील लाठर मौजूद रहे!बैठक में ब्लॉक के प्रधानों ने संगठन को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सम्मलेन में भारी संख्या में प्रधानों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया तथा आगमी 24 सितंबर को होने वाले राज्य स्तरीय सम्मलेन को सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग की बात कही इस दौरान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रामफल यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया। आबिद अली सलाहुद्दीन खाँ जिला प्रभारी सौरभ त्रिपाठी,संरक्षक सेतुबंधु त्रिपाठी,जिलाध्यक्ष अब्दुल मुईद खाँ ने सभा को संबोधित किया
सत्यदेव पाठक, अंबिका प्रसाद वर्मा, गौतम तिवारी, दिनेश तिवारी, राधेश्याम पाण्डेय, शिवाजी मिश्र, विजय प्रताप शुक्ल, शैलेश तिवारी, विश्वनाथ शुक्ल, सहित सैकड़ो प्रधान मौजूद रहे।