वंशिका को 2,69,000 अमेरिकी डॉलर की स्कॉलरशिप

लखनऊ, 11 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस की छात्रा वंशिका शुक्ला ने उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका के चार नामी विश्वविद्यालय, सेंट लुइस यूनिवर्सिटी, एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी, ईस्टर्न मिशिगन यूनिवर्सिटी एवं टोलेडो यूनिवर्सिटी में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर विद्यालय का मान बढ़ाया है। वंशिका को सेंट लुइस यूनिवर्सिटी ने 1,36,000 अमेरिकी डॉलर, एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी ने 58,000 अमेरिकी डॉलर, ईस्टर्न मिशिगन यूनिवर्सिटी ने 40,000 अमेरिकी डॉलर व टोलेडो यूनिवर्सिटी ने 35,000 अमेरिकी डॉलर की स्कॉलरशिप से नवाज़ा है। इस तरह इस छात्रा को कुल 2,69,000 अमेरिकी डॉलर की स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है। सी.एम.एस. छात्रा ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने    सी.एम.एस. छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 90 से अधिक छात्रों ने स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है।

News Reporter
error: Content is protected !!