रिपोर्ट-विवेक राजपूत झाँसी
झांसी में राष्ट्रभक्त संगठन, हिंदू जागरण मंच, जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल एवं एक समाचार पत्र द्वारा संयुक्त रूप से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, इस यात्रा के आयोजक अंचल अड़जरिया रहे।
यह यात्रा सर्किट हाउस से प्रारंभ होकर इलाइट चौराहा, जीवनशाह तिराहा होते हुए मुक्ताकाशी मंच पर समाप्त हुई। यात्रा का शुभारंभ जिलाधिकारी झाँसी आंद्रा वामसी ने हरी झंडी दिखाकर किया, यात्रा के दौरान एनसीसी कैडेट्स 15 मीटर लम्बा राष्ट्रीय ध्वज थामकर चल रहे थे।
यात्रा में युवतियों एवं बच्चियों द्वारा भारत माता और रानी लक्ष्मीबाई का रूप धारण किया गया। इस यात्रा में झाँसी के सदर विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, गरौठा विधायक जवाहर सिंह राजपूत, कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक दीपनारायण यादव, पूर्व विधायक डमडम व्यास के साथ हिन्दू जागरण मंच, राष्ट्र भक्त संगठन, जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल के कार्यकर्ता एवं अन्य सामाजिक संगठन सम्मिलित रहे।