
संतोष नेगी
विधायक महेंद्र भट्ट ने विकास खंड पोखरी के सिवाई गांव का भ्रमण किया। ग्रामीणों के द्वारा विधायक महेंद्र भट्ट का भव्य स्वागत किया गया. विधायक महेंद्र भट्ट ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए गांव में बारात घर के लिए 3 लाख 50 हजार महिला मंगल दल को 1 लाख और युवक मंगल दल को 25 हजार खेल सामग्री के लिए घोषणा की।
वही ग्रामीणों ने कहा रेलवे लाइन में भूमि का मुआवजा कम मिला है. इस पर विधायक भट्ट ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री से सिवाई रेलवे लाइन संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट को इस संबंध में वार्ता के लिए भेंट करवाएंगे।
वहीं विधायक भट्ट ने कहा हमारी सरकार का उद्देश्य गांव का विकास करना है. इस अवसर पर उन्होंने सुशीला देवी इंटर कॉलेज में समस्त शिक्षकों की मौजूदगी में कंप्यूटरों का अनावरण भी किया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान रेखा देवी युवक मंगल दल अध्यक्ष विजय वीर सिंह रावत महिला मंगल दल अध्यक्ष अनीता देवी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गजपाल बर्त्वाल सहित समस्त ग्रामीण मौजूद थे.