![कन्नौज में नमाजियों ने पुलिस पर किया हमला](https://namamibharat.com/wp-content/uploads/2020/04/IMG-20200403-WA0035-795x385.jpg)
मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। कोरोना के चलते कन्नौज में सामूहिक रूप से जुमे की नमाज पढ़ने से मना करने पर नमाज पढ़ने जुटे मुसलमानों के समूह ने पुलिस बल पर हमला करके घायल कर दिया। नमाजियों के हमले में दो पुलिस के जवान बुरी तरह घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के कजियाना में पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया है। कोरोना के चलते ये लोग मस्जिद न जाकर एक घर में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ रहे थे। जब किसी ने इसकी सूचना पुलिस की दी तो पुलिस वाले इन नमाजियों को समझाने के लिये वहां पहुंचे। सूत्रों के अनुसार उन्होंने नमाजियों से आग्रह किया कि वह आपस में कम से कम एक मीटर की दूरी बना कर रहें। बड़ी संख्या में एक स्थान पर इकट्ठा होने से बचें। कोई किसी से हाथ न मिलाये। इतने में नमाजियों का समूह आग बबूला हो गया। भीड़ से आवाज आई की खुदा की इबादत में दख्ल देने वालों को इसकी सजा मिलेगी। फिर तो पलक झपकते ही समझाने गये दरोगा आनंद पांडेय और कॉन्स्टेबल को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। दोनों ने इस हमले की सूचना अपने उच्य अधिकारियों को देते हुये किसी तरह अपनी जान बचा कर भागे। उसके बाद घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। हमलावरों की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। घायल दोनों पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।