![गोरखपुर में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ](https://namamibharat.com/wp-content/uploads/2019/11/IMG-20191106-WA0031-795x385.jpg)
बापू स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीपीगंज गोरखपुर में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार 6 नवम्बर को हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ नित्यानंद ने कहा कि खेलों से छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है साथ ही उनका सर्वांगीण विकास भी होता है। क्रीड़ा प्रभारी डॉ राकेश प्रताप सिंह ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से शारीरिक एवम मानशिक विकास होता है।प्रतियोगिता में पहले दिन आयोजित होने वाले खेलों में 100 मीटर दौड़ ,200 मीटर दौड़, भाला फेंक आदि खेल शामिल रहे। 100 मीटर दौड़ पुरुष संवर्ग में विकाश भारती प्रथम स्थान प्राप्त किया,अभिषेक कुमार द्वितीय स्थान प्राप्त किया,रिंकू साहनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ,महिला संवर्ग में 100 मीटर दौड़ में रोशनी यादव प्रथम स्थान प्राप्त किया ,ज्योति सिंह द्वितीय स्थान प्राप्त किया,बिंधयवासनी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, 400 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में रिंकू साहनी प्रथम स्थान प्राप्त किया, अभिषेक कुमार द्वितीय स्थान प्राप्त किया , समिन्द्र शर्मा तृतीय स्थान प्राप्त किया ,भाला फेंक में विकाश भारती प्रथम स्थान प्राप्त किया ,सुनील यादव द्वितीय स्थान प्राप्त किया, पंकज कुमार यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ महिला संवर्ग में रोशनी यादव प्रथम स्थान ,ज्योति सिंह द्वितीय स्थान ,बिंधयवासनी तृतीय स्थान प्राप्त किया।लंबी कूद पुरूष संवर्ग में विकाश भारती प्रथम स्थान ,रिंकू साहनी द्वितीय स्थान अभिषेक कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद महिला संवर्ग में रोशनी प्रथम, वंदना द्वितीय ,रागनी सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक सूरज प्रकाश मिश्र, रवि शंकर पांडे ,अमित कुमार तिवारी, डॉक्टर संजीत कुमार सिंह ,डॉ सुनील कुमार, डॉ प्रमोद कुमार डॉ करुणेंद्र सिंह, डॉ श्रीराम यादव ,डॉ नम्रता प्रसाद ,डॉ अनंत प्रकाश पांडेय ,विशाल रंजन त्रिपाठी ,हिमांशु त्रिपाठी ,अभिनंदन गुप्ता व महाविद्यालय के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।