नई दिल्ली, 20 जनवरी। भाजपा के 40 से अधिक प्रत्याशियों ने आज अपने दल-बल के साथ नामांकन दाखिल किया, जिसमें राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर पी सिंह, नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, विधायक ओ पी शर्मा, श्री जगदीश प्रधान व प्रदेश महामंत्री श्री रविंद्र गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल हैं। नामांकन भरने वाले प्रत्याशियों के साथ केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, सांसद प्रवेश साहिब सिंह,रमेश बिधूड़ी, हंसराज हंस सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
आज नामांकन भरने वालों में से मुख्य रूप से स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री जय प्रकाश जेपी, पूर्व प्रदेश महामंत्री , आशीष सूद, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शिखा राय, पूर्व विधायक श्री सुभाष सचदेवा,अनिल झा, श्री अजीत खरखरी, डॉ. महेंद्र नागपाल,राजेश गहलोत, श्री् ब्रह्म सिंह तंवर,मोहन सिंह बिष्ट, श्री नरेश गौड़, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजकुमार भाटिया, जिलाध्यक्ष विजय पंडित, श्री अजय महावर सहित अन्य प्रमुख प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।
इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजीव बब्बर, पूर्व विधायक श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, श्री कपिल मिश्रा, श्री अनिल वाजपेयी, श्री एस सी वत्स, प्रदेश मंत्री श्री विक्रम बिधूड़ी, पूर्व महापौर श्री योगेंद्र चंदोलिया कल नामांकन करने वालों में प्रमुख हैं। इसके साथ ही शेष सभी भाजपा प्रत्याशी भी कल अपना नामांकन दाखिल करेंगे।