
मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। मुंबई सीरियल ब्लास्ट 1993 का दोषी और ‘डॉक्टर बम’ के नाम से पहचाने जाने वाला अपराधी जलीस अंसारी को यूपी पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने कानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। सीरियल ब्लास्ट के दोषी जलीस अंसारी परोल पर बाहर था। उसके परिवार ने मुंबई में गुरुवार को लापता होने की शिकायत दर्ज की थी। उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि जलीस अंसारी को तब पकड़ा गया, जब वह कानपुर के एक मस्जिद से वापस लौट रहा था। अब उसे लखनऊ ले जाया जाएगा। यूपी पुलिस के लिए यह बड़ी उपलब्धि है।मालूम हो कि 68 साल का दोषी जलीस अंसारी उर्फ डॉक्टर बम साल 1993 में हुए सीरियल ब्लास्ट का दोषी था। अंसारी स्थायी रूप से यूपी के संत कबीर नगर जिले का निवासी है।