![दीपिका पादुकोण का सामने आया नया कारनामा, लंदन पहुंची दीपिका](https://namamibharat.com/wp-content/uploads/2018/07/shahid-795x385.jpg)
तृप्ति रावत/ दीपिका पादुकोण के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। जल्द ही पद्मावत एक्ट्रेस का लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में वैक्स स्टेच्यू लगने वाला है। जिसकी जानकारी दीपिका पादुकोण ने खुद फेसबुक लाइव के जरिए दी है। लंदन के म्यूजियम में अपना वैक्स स्टेच्यू लगने से वे काफी एक्साइटेड हैं।
It’s all about the details ???????? pic.twitter.com/HWFP4bAZi3
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) July 23, 2018
पिछले दिनों वे स्टेच्यू के लिए माप देने लंदन गई थीं। ये स्टेच्यू अगले साल बनकर तैयार होगा। लंदन के बाद दिल्ली के मैडम तुसाद में भी दीपिका का ठीक वैसा ही स्टेच्यू लगाया जाएगा। जैसा कि दीपिका से पहले कई अभिनेताओं का लगाया जा चुका है। जैसे कि अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान, सलमान खान, ऋतिक रोशन, माधुरी दीक्षित कई बॉलीवड सितारों का स्टेच्यू लगाया जा चुका है।
यही नही दीपिका के लंदन पहुंचने के राज का खुलासा हुआ ही था कि खबर आ रही है कि दीपिका के पीछे-पीछे शाहिद कपूर भी लंदन पहुंचने वाले हैं। शाहिद कपूर का भी वैक्स स्टैच्यू लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगने जा रहा है। दीपिका ने लंदन में अपने स्टैच्यू लगने के लिए दी गई डिटेलिंग की फोटो शेयर की है तो वहीं शाहिद ने भी इस खबर की घोषणा सोशल मीडिया पर ही की है।
एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म में नजर आएंगी। लेकिन फिलहाल इरफान खान की खराब सेहत की वजह से फिल्म की शूटिंग रुकी हुई है। वहीं शाहिद इन दिनों काफी बिजी हैं। वह निर्देशक श्री नारायण सिंह की फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 21 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। इसके बाद शाहिद जल्द ही ‘अर्जुन रेड्डी’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं, जो इसी नाम की तेलगु फिल्म का आधिकारिक रीमेक है।
दूसरी तरफ दीपिका के इस साल नवंबर में रणवीर सिंह संग शादी करने की खबरें हैं। जिसके बाद बैंगलोर और मुंबई में उनका रिसेप्शन होगा। दीपिका को कई बार अपनी मां के साथ शॉपिंग पर भी देखा गया है।