![नाबालिग छात्रा से सात दिनों तक गैंग रेप,दो नामजद,पुलिस की पकड़ से दूर](https://namamibharat.com/wp-content/uploads/2018/08/minor-raped-in-shahjanpur-795x385.jpg)
शाहजहांपुर 23 अगस्त। शाहजहांपुर जिले के मदनापुर थाना अंतर्गत एक गांव में रहने वाली 13 वर्षीय नावालिग किशोरी के साथ दो लोगों ने सामूहिक दुराचार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
थाना खुदागंज प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि थाना अंतर्गत एक गांव में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी गांव से अपने विद्यालय पढ़ने जा रही थी। तभी गांव के ही अजय कुमार एवं कमलेश कुमार ने उसका अपहरण कर लिया। अज्ञात स्थान पर उसे बंधक बनाकर रखा और उसके साथ 7 दिनों तक दुराचार किया। किसी तरह से जब वह उनके चंगुल से छूटकर घर आई,तो उसने सारी घटना परिजनों को बताई। परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया।पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही शुरु कर दी है। दोनों नामजद आरोपी अभी पुलिस से दूर हैं।