
नेपाल में देर रात आये भीषण भूकंप से अब तक 129 लोगों की मौत हो चुकी है और सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं।वहीं भूकंप से कई घर ध्वस्त हो गए हैं। नेपाली सरकार ने पुष्टि की है कि रुकुम पश्चिम में 36 से ज्यादा लोगों की मौत हो हुई है, जाजरकोट जिले में 91 से अधिक लोगों की जान गई है। भूकंप के बाद से राहत बचाव कार्य अभियान में सेना के जवान जुटे हुए हैं।

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है। नेपाल के पीएमओ ने ट्वीट कर जानकारी दी।

प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने शुक्रवार रात 11.47 बजे जाजरकोट के रामीडांडा में आए भूकंप से हुई मानवीय और घरों की क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया है। घायलों के तत्काल बचाव और राहत के लिए सभी तीन सुरक्षा एजेंसियों को लगाया गया है।

वहीं, उन्होंने देश के भूकंप प्रभावित इलाकों का दौरा कर सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रभावितों को हर सम्भव मद्दत के लिए आदेश दिए।