बीते रविवार यानी 5 अगस्त की शाम को संत निरंकारी मिशन माता सविंदर की 61 वर्ष की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई।आपको बता दें माता ने दिल्ली के बुराडी के निरंकारी कॉलोनी में करीब 05:05 बजे अपनी अखिरी सांस ली। वो काफी लंबे समय से बीमार चल रही थी। 61 वर्षीय सविंदर मई 2016 से जुलाई 2018 तक मिशन की प्रमुख भी रही थी बाद में उन्होंने मिशन का प्रभारी का पद अपनी बहन को सौंप दिया था।
आपको बता दें माता साविंदर का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह 9 बजे आयोजित किया जाएगा। उन्हें 12 बजे दिल्ली में निगम बोध घाट ले जाया जाएगा। मिशन की स्थापना साल 1929 में बुट्टा सिंह द्वारा किया गया था। एक सड़क दुर्घटना में निरंकारी सतगुरु बाबा हरदेव की मौत हो गई थी जिसके बाद माता साविंदर मिशन का प्रमुख बन गया।
इससे पहले जुलाई में, संत निराकारी मिशन ने बहन सुदीक्ष को अपने नए प्रभारी के रूप में घोषित कर दिया था। प्रभारी किर्पा सागर ने कहा कि दिल्ली में बुराडी में आयोजित होने वाले समारोह में बहन सुदीक्ष को आध्यात्मिक प्रमुख के रूप में अभिषेक किया जाएगा। बहन सुदीक्ष बाबा हरदेव सिंह की सबसे छोटी बेटी हैं, जो 2016 में सड़क दुर्घटना में मारे गए थे।