पीएम मोदी, पुतिन और जिनपिंग…BRICS की ताकतवर तस्वीर, दुनिया को संदेश

दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से दुनिया को संदेश देने वाली तस्वीरें सामने आई है. पीएम मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हाथ थामे नजर आए. इस दौरान कुछ बातें भी हुई और मुस्कुराते हुए ये नेता आगे बढ़ गए.
पीएम मोदी के पुतिन, शी जिनपिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान की एक ही मंच पर मौजूदगी ने ब्रिक्स सम्मेलन को खास बना दिया है. यह सम्मेलन ऐसे समय हो रहा है जब दुनिया रूस-यूक्रेन युद्ध और ईरान और अमेरिका युद्ध जैसी बड़ी चुनौतियों से गुजर रही है. ऐसे माहौल में BRICS का मंच भारत को अलग-अलग पावर सेंटर के साथ संवाद बनाए रखने का मौका दे रहा है.
ब्रिक्स समिट 2026 की तस्वीर में नरेंद्र मोदी के साथ व्लादिमीर पुतिन, शी जिनपिंग और मसूद पेजेशकियान की मौजूदगी को वैश्विक कूटनीति के नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.



