तृप्ति रावत/ हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी वापस लौट आए हैं। भारत आते ही धोनी और उनकी पत्नी साक्षी एक शादी में शरीक हुए। इसी शादी की कुछ फोटो साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया में अपलोड किया। जिसको देखकर महेंद्र सिंह धोनी के फैंस नाराज हो गए और अभद्र कमेंट करने लगे।
ये शादी साक्षी की बैस्ट फ्रेन्ड पूर्णा पटेल की थी। पूर्णा की शादी के हर फंक्शन में साक्षी अपने परिवार के साथ शामिल हुई। महेंद्र सिंह धोनी और जीवा के साथ साक्षी इस शादी में भी शरीक हुईं। सोशल मीडिया पर तो धोनी, साक्षी और जीवा की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई हीं। साथ ही साक्षी सिंह धोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर भी इस शादी की कई तस्वीरें शेयर कीं।
शादी की इन्हीं तस्वीरों में से साक्षी धोनी ने जो तस्वीर सबसे आखिर में शेयर की। उस पर सोशल मीडिया में काफी हंगामा मच गया है। साक्षी की इस तस्वीर पर इतना बवाल हुआ कि लोगों ने महेंद्र सिंह धोनी को ही नसीहतें देनी शुरू कर दीं।
लोग धोनी की पत्नी साक्षी को संस्कृति और सभ्यता का पाठ पढ़ाने लगे हैं। दरअसल फैंस साक्षी के पहनावे को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। तस्वीरों में साक्षी एक खूबसूरत ड्रेस पहने हुए नजर आ रही है, लेकिन फैंस को यह ड्रेस बिलकुल नही जंची। यह ड्रेस गर्दन के पास से काफी खुला हुआ है, जो कि आजकल का एक लेटेस्ट फैशन भी है। इस ड्रेस में साक्षी को देखने के बाद फैंस आग-बबूला हो गए और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाने पर तुले हैं।
कोई लिख रहा है, ‘माही का नाम मत डुबाओ’ तो कोई कह रहा है, ‘अपने बारे में नहीं तो माही भाई के बारे में ही सोच लो।’ एक फैन ने तो उन्हें क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं ये तक बता डाला। यह महाशय लिखते हैं, ‘आप इस ड्रेस में परफेक्ट नहीं लगती। साड़ी या कुछ और पहनो’
बता दें कि पूर्णा पटेल पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी के कद्दावर नेता प्रफुल पटेल की बेटी हैं। पूर्णा और साक्षी काफी पुराने और क्लोज फ्रेंड हैं। साक्षी अक्सर पूर्णा के साथ अपनी तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।