
नई दिल्ली, : सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) को भारत के लिए अपनी बोइंग 787-10 सेवाओं की शुरूआत की घोषणा की है। बोइंग 787-10 सेवा की पहली उड़ान इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, नई दिल्ली से 28 अक्टूबर 2018 को 09:55 बजे पर होगी। दैनिक निर्धारित उड़ान SQ401/402 इस नए विमान द्वारा होगी जबकि दैनिक निर्धारित शाम की उड़ान SQ403/406 एयरबस A380 विमान पर ही जारी रखेगी।
लाइट वेट कम्पोजिट मटीरियल का उपयोग करके निर्मित, यह 68 मीटर 787-10 बोइंग विमान की ड्रीमलाइनर रेंज का सबसे लंबा वैरिएंट है। अपनी असाधारण ऑपरेटिंग दक्षता और उन्नत तकनीक के साथ, एयरलाइन फ्लीट में यह नवीनतम जुड़ाव आपको एक शांत केबिन अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। ग्राहक इसकी बड़ी इलेक्ट्रॉनिक डिमेबल खिड़कियों, शुद्व हवा,और एक शांत और सुगम यात्रा के साथ अपनी पसन्द की लाईटिंग एडजस्टमेंट कर सकते हैं।
787-10 में दो श्रेणियों में 337 सीटें होंगी, जिसमें 36 बिजनेस क्लास सीटें और 301 इकोनॉमी क्लास सीटें शामिल हैं। एसआईए ने 20 787-10 में रीजनल केबिन प्रोडक्ट्स लगाने के लिए 350 मिलियन अमरीकी डॉलर का निवेश किया है। इन केबिन प्रोडक्ट्स में सभी बिजनेस क्लास ग्राहकों के लिए पूर्ण रूप से फ्लैट बेड और आइल तक सीधी पहुंच, इकोनॉमी क्लास में सिक्स-वे एडजेस्टेबल हेडरेस्ट के साथ अर्गनॉमिकली डिजाइन्ड बैकरेस्ट और मायक्रिसवर्ल्ड के माध्यम से सभी ग्राहकों के लिए पर्सनलाइज्ड इन-फ्लाइट एन्टरटेंनमेंट (आईएफई) अनुभव होगा।
28 अक्टूबर 2018 से सिंगापुर एयरलाइंस का नई दिल्ली से उडान का कार्यक्रम इस तरह है।
संचालित विमान संख्या | क्षेत्र | विमान प्रकार | संचालन दिवस | प्रस्थान/आगमन |
SQ 402 | सिंगापुर – दिल्ली | B787-10 | प्रतिदिन | 0225/0555 |
SQ 406 | सिंगापुर – दिल्ली | A380-800 | प्रतिदिन | 1625/1955 |
SQ 401 | दिल्ली – सिंगापुर | B787-10 | प्रतिदिन | 0955/1815 |
SQ 403 | दिल्ली – सिंगापुर | A380-800 | प्रतिदिन | 2145/0615+1 |