
सोनी सब ने ऐसी कहानियों से दर्शकों का मनोरंजन करना जारी रखा है, जो विभिन्न क्षेत्रों और संस्कृतियों की यात्रा करती हैं और देशभर के परिवारों को पसंद आती हैं। फरवरी 2020 में शुरू हुआ और हल्के-फुल्के अंदाज में मूल्यों की शिक्षा देने वाला शो मैडम सर अपनी प्रेरक स्टोरीलाइन और बेहतरीन कलाकारों के कारण लगातार लोगों का प्यार पा रहा है। दर्शकों को दिल से मामलों को सुलझाने की रोमांचक यात्रा पर ले जाते हुए मैडम सर ने सफलतापूर्वक एक साल पूरा किया है।
अपनी टैगलाइन ‘कुछ बात है, क्योंकि जज्बात हैं’ के साथ मैडम सर चार जोशीली महिला पुलिस अधिकारियों की दृष्टि से सामाजिक मुद्दों को सम्बोधित करता है। यह अधिकारी हर चुनौती का सामना करती हैं और जज्बात से मामलों को सुलझाती हैं।
शो की कलाकार गुल्की जोशी (हसीना मलिक), युक्ति कपूर (करिश्मा सिंह), भाविका शर्मा (संतोष शर्मा) और सोनाली नाइक (पुष्पा सिंह) इस उपलब्धि पर बात करते हुए अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाई और उन्होंने प्यार और सपोर्ट के लिये अपने फैन्स को धन्यवाद दिया।