
बिस्मिल्लाह खान
अयोध्या। नीलकंण्ठ तिवारी राज्यमंत्री पर्यटन प्रभारी मंत्री द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन अयोध्या में भव्य परेड की मौजूदगी में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान के साथ 72वाँ गणतंत्र दिवस समारोह का शुभारम्भ किया गया। ध्वजारोहण के उपरान्त मुख्य अतिथि नीलकण्ठ तिवारी द्वारा परेड का निरीक्षण कर शाबासी दी गयी। तदोपरान्त परेड कमाण्डर राजेश कुमार (क्षेत्रा0 अयोध्या) के नेतृत्व में जनपद अयोध्या के विभिन्न शाखाओं के पुलिसकर्मियों के द्वारा सलामी मंच के सामने से भव्य परेड गुजरी।
परेड कमाण्डर के रूप में प्रथम कमाण्डर राजेश कुमार (क्षेत्रा0अयोध्या), द्वितीय कमाण्डर श्रुति गुप्ता क्षेत्रा0 प्रशिक्ष एवं तृतीय कमाण्डर सूबेदार अमीचन्द रहें। इस अवसर पर परेड द्वारा हर्ष एवं फायर ब्रिग्रेड द्वारा तिरंगा फव्वारे की भव्य प्रस्तुति की गयी। परेड के उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा सभी उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं जनमानस को इस अवसर पर सम्बोधित किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा जनपद के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों एवं जनता के व्यक्तियों जिनके द्वारा समाज हित का उल्लेखनिय कार्य किया गया, को प्रशस्त्रि पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस गौरवशाली अवसर पर विधायक गोसाईगंज इन्द्रप्रताप उर्फ खब्बू तिवारी सहित मण्डलायुक्त मण्डल एम.पी. अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र डा0 संजीव गुप्ता पुलिस उपमहानिरीक्षक / एसएसपी दीपक कुमार जिलाधिकारी अनुज झा सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारीगण एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
इस अवसर पर सभी उपस्थित अतिथिजन द्वारा परेड की भव्यता एवं साज सज्जा हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार की भूरी भूरी प्रशंसा की गयी। सम्मानित होने वाले मुख्य अधिकारी/कर्मचारी निरीक्षक कोतवाली नगर नितीश कुमार श्रीवास्तव शौर्य सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह थानाध्यक्ष पूराकलंदर, संतोष कुमार सिंह प्रशंसा सेवा सम्मान चिन्ह, सिल्वर मु0आ0 ना0पु0, रामआसरे सरोज उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह मु0आ0 चालक अच्छेलाल सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह रैतिक परेड में भागीदारी करने वाले उत्कृष्ट टोली जिनमें क्रमशः प्रथम पुरूस्कार पुलिस लाइन की टोली, टोली कमाण्डर उपनिरीक्षक आशीष कुमार यादव, द्वितीय पुरूस्कार नागरिक पुलिस टोली कमाण्डर उपनिरीक्षक यादव राजेश रामदेव, तृतीय पुरूस्कार महिला नगरिक पुलिस टोली कमाण्डर उपनिरीक्षक सुश्री नेहा इसरार खाँ को प्रदान किया गया। इसके साथ आरक्षी प्रमोद कुमार झांकी यातायात पुलिस, चालक रामप्रसाद पाण्डेय झांकी फायर सर्विस को पुरूस्कृत किया गया।