
गोण्डा में आज दो महिलाओं के साथ दर्दनाक घटना को अंजाम दिया गया. जहां एक तरफ पति ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर पत्नी को जलाने कोशिश की और उसके शरीर को गर्म से लोहे के साथ दागा, वही दिनदहाड़े घर के अंदर एक महिला का गला रेतकर कर हत्या कर दी गई और उसका सर् धड़ से अलग कर दिया गया। दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुटी है। आज शहर में हुई दो बड़ी घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए है।
पहला मामला खरगूपुर थाना क्षेत्र का है. उसका पति आज उसे बाइक पर बिठाकर गोण्डा में अपने एक रिश्तेदार के घर ले आया. जहां उसे अकेला छोड़कर खुद बाइक ठीक कराने के बहाने चला गया। फिर उसने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर पत्नी को रिश्तेदार संग मिलकर मारापीटा और लोहे की गर्म राड से पत्नी के शरीर को कई जगह दाग दिया। हैवानियत से गंभीर रूप ये घायल हुई पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी पति व रिश्तेदार के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट व जानलेवा हमले का केस दर्ज कर आरोपी पति व उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है और छानबीन में जुट गई है।
वही दूसरा मामल गोंडा शहर के सबसे बिजी जगहों में एक झाझरी ब्लॉक के पास का है. यहां पर घर के अंदर ही एक महिला की दिनदहाड़े निर्मम हत्या कर दी गई। 35 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या करने के बाद हत्यारे ने महिला का सिर, धड़ से अलग कर दिया। सूचना पाकर मौके पहुँची पुलिस ने प्राथमिक जांच व शक के आधार पर घर के सदस्यों को हिरासत में लिया है।