
संतोषसिंह नेगी/ बद्रीनाथ विधानसभा के विधायक महेंद्र भट्ट क्षेत्र भ्रमण पर निकले हैं आज इसी क्रम में उन्होंने जोशीमठ में नगर पालिका अध्यक्ष के साथ मिलकर जनसमस्यायें सुनी और उनका निस्तारण किया। जोशीमठ ब्लॉक में मंगलवार सुभाई -भविष्य बद्री मोटर का निर्माण कार्य का भूमि पूजन भी किया उसके बाद दशोली ब्लाक के बछेर से ढेडा खनसाल रोपा मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए बस ट्राॅयल किया। क्षेत्र की जनता ने उनका धन्यवाद किया। विधायक महेन्द्र भट्ट ने पोखरी में रामलीला में कहा कि रामलीला हम सब को मर्यादा सिखाती है। इस दौरान उन्होंने कार्तिक स्वामी के दर्शन और पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। विधायक महेंद्र भट्ट ने कार्तिक स्वामी मन्दिर समिति को तीन लाख मंदिर के सौंदर्य के लिए दिये।